Published On : Tue, Feb 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रेलवे ने शुरू किया नागपुर स्टेशन पर अनोखा रेस्टोरेंट

Advertisement

– यात्रियों मे हर्ष की लहर

नागपुर– भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में की जाती है। देश में बड़े पैमाने पर रेलवे का उपयोग आवागमन के लिए होता है। इसी वजह से इसको देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे समय समय पर कई बदलावों को अंजाम देती रहती है। इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत और एक अच्छा अनुभव देना है।

इसी कड़ी में नागपुर डिवीजन के सेंट्रल रेलवे ने एक खास तरह के रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जिसका नाम है ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील’। ये एक अनोखा रेस्टोरेंट है, जो कि ट्रेन कोच के अंदर बनाया गया है। इस खास रेस्टोरेंट की शुरुआत कैटरिंग पॉलिसी के अनोखे आइडिया पर की गई है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक ये नागपुर डिवीजन का पहला रेस्टोरेंट ऑन व्हील है।

इससे पहले जोनल रेलवे ने इस खास रेस्टोरेंट की शुरुआत अक्तूबर 2021 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में की थी। नागपुर डिवीजन की डीआरएम रिचा खरे ने कहा – “हमने पुराने रेल कोच को बढ़िया रेस्टोरेंट कोच में बदलने के लिए टेंडर निकाले थे। अब इन रेस्टोरेंट कोच को हल्दीराम द्वारा संचालित किया जाएगा। अगर इस रेस्टोरेंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो इस तरह के कई और रेस्टोरेंट हम दूसरे जिलों में खोलेंगे।”
जोनल रेलवे के मुताबिक रेस्टोरेंट ऑन व्हील लोगों को एक शानदार अनुभव देने का काम करेगा। इसके इंटीरियर को खास तरह से डिजाइन किया गया है। इससे यात्रियों और आम लोगों को खाना खाने पर एकदम रेलवे जैसा अनुभव मिलेगा।

Advertisement

रेस्टोरेंट ऑन व्हील का अनुभव साझा करते हुए सुनील अग्रवाल ने बताया – “हमें ये पसंद है। ये वाकई एक नया आइडिया है। इसमें खाना खाने पर ऐसा अनुभव हो रहा था, जैसे महाराजा एक्सप्रेस में भोजन कर रहे है.

इस खास रेस्टोरेंट को नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बनाया गया है। ये रेस्टोरेंट 24 घन्टे यात्रियों और सामान्य लोगों के लिए खुला रहेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.