Published On : Mon, Sep 7th, 2020

इंतज़ार समाप्त : 1.40 लाख भर्तियों के लिए रेलवे ने घोषित की परीक्षा की तारीख

Advertisement

नागपुर- रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) ने करीब डेढ़ साल बाद आखिरकार एक लाख से ज्यादा पदों पर एनटीपीसी भर्तियों की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. ये भर्तियां कुल 1,40,640 पदों पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में होने जा रही हैं. इसके लिए मार्च 2019 में ही आवेदन लिए गए थे.

1.40 लाख पदों के लिए देशभर से करीब 2.40 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. अप्रैल 2019 से ही करोड़ों उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार था.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अब रेलवे ने घोषणा की है कि आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज ( RRB NTPC) स्टेज – 1 की परीक्षा 15 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबध में ट्वीट कर जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा है कि ‘रेलवे (Indian Railway) विभिन्न पदों की सभी 3 श्रेणियों के लिए भर्ती प्रक्रिया के आवेदनों की जांच पूर्ण कर चुकी है. विभिन्न पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से शुरू किया जाएगा.’

Advertisement

ध्यान रहे की पिछले वर्ष इसके लिए परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और वे परीक्षा की तारीख की राह देख रहे थे. परीक्षा नहीं करने की वजह से केंद्र सरकार पर कई सवाल भी उठने लगे थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.