Published On : Mon, Sep 7th, 2020

Covid-19: 24 घंटे में फिर मिले कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मरीज, देश में कुल केस 42 लाख पार

Advertisement

नागपुर- देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों (Covid-19 Infected) का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है. अब तक 42 लाख 4 हजार 614 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 90 हजार 802 नए मरीज मिले.

रविवार को 1016 मरीजों ने जान गंवाई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 8 लाख 82 हजार 542 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 32 लाख 50 हजार 429 लोग ठीक हो गए हैं. वहीं 71 हजार 642 मरीजों की जान जा चुकी है.

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमेरिका, भारत और ब्राजील जैसे दुनिया के ताकतवर देश कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन तीनों देशों में दुनिया के 54 फीसदी यानी 1.48 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. 44 फीसदी यानी तीन लाख 92 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

Advertisement

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges