Published On : Fri, Mar 19th, 2021

रेलवे कर्मचारियों को मैन्युअली नही, अब एंड्राइड पर मिलेगी ई-पास,

Advertisement

नागपुर– रेलवे बोर्ड ने एक फरमान जारी किया है कि अब रेल कर्मचारियों को मिलनेवाली पास मैन्युअली नही, बल्कि ई-पास होगी. इसके लिए कर्मचारियों को एंड्रॉइड मोबाइल रखना जरूरी है.

लेकिन रिटायर्ड और अधिकतर कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल नही है. जिनके पास है, उन्हें ज्यादा तकनीकी जानकारी नही है. इस निर्णय के कारण 44 हजार कर्मचारी प्रभावित हो रहे है.

रेलवे कर्मचारियों को रेलवे से सफर करने के लिए पास की सुविधा दी जाती है.जो अभी तक मैन्युअली मिलती है.रेलवे में काम करनेवालो को एक साल में तीन और रिटायर्ड कर्मचारियों को दो पास मिलती है.

यह पास अब 31 मार्च तक ही मैन्युअली दी जाएगी. इसके बाद कर्मचारियों को एंड्रॉइड फोन पर एप्प डाउनलोड कर इसके माध्यम से ई- पास प्राप्त करनी होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.