Published On : Tue, Nov 25th, 2014

काटोल : अवैध कत्तलखाने पर छापा, 3 गिरफ्तार

Advertisement

kattalkhana
काटोल (नागपुर)। मंगलवार 25 नवंबर की सुबह 5.30 बजे मिली जानकारी के आधार पर काटोल पुलिस ने पेठबुधवार काटोल के अवैध कत्तलखाने पर छापा मारकर जानवरों का क़त्ल करते हुए तीन आरोपियों को रंगेहाथ धरदबोचा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसे तालुकाध्यक्ष दिलीप गायकवाड़, उपाध्यक्ष अनिल नेहारे, जितेंद्र धोटे ने पुलिस विभाग को शुरू अवैध क़त्ल की जानकारी दी. इस जानकारी के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर कानकड़े के मार्गदर्शन में थानेदार भरत ठाकरे ने अपने कर्मचारियों के साथ पेठबुधवार काटोल के अवैध कत्तलखाने पर छापा मारकर जानवरों टुकड़े करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस अवैध कत्तलखाने से करीब 125 किलों मांस जिसकी कीमत 12,500 रूपये है. 6 बकरियों की खाल, 10 बैल और 17 भैस, 12 गायों की खाल पुलिस ने बरामद की. अब्दुल अजीज शेख नुरू खुरेशी (36), हमीद खाजा कुरैशी (58), आसिफ अयूब कुरैशी (16) इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादंवि की धारा पालतू जानवरों को निर्दयता से व्यवहार देने पर प्रतिबंध 6,7,9,11 के तहत मामला दर्ज किया. लेकिन आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया. यह कार्रवाई हेड.कां.अरुण गुंडर, रत्नकार ठाकरे, सुभाष साल्वे, शेषराव राठोड, राजु वानखेड़े, किशोर ठाकुर, महिला सिपाई कविता आहके, गुणवंत ढेपे आदि ने की.

kattalkhana  (1)
उल्लेखनीय कि अवैध कत्तलखाना बंद करने के लिए यहां के गोरक्षण सभा के सदस्य और नागरिकों ने उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था. इस बात को एक सप्ताह भी नहीं हुआ और आज एक बछड़े का क़त्ल करते तीन आरोपी पाये गए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.