Published On : Tue, Nov 25th, 2014

काटोल : रिघोरा में किसान ने की आत्महत्या

Advertisement

Farmer Natthu Suicide
काटोल (नागपुर)। तालुका के रिघोरी के अल्पभूधारक किसान ने खेत में ही विष प्राशन कर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार 25 नवंबर सुबह 6:30 बजे के करीब घटी. नत्थू देवराव कडु (60) ऐसा मृतक किसान का नाम है.

अधिक जानकारी के अनुसार मृतक किसान के पास साडेतीन एकड़ खेत है. आधा खेत कोरडवाहु व आधा गिला खेत है. रबी फसल बुआई की कोई तैयारी ना होने की जानकारी गांववासियों ने दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दो-तीन दिन से मृतक चिंताग्रस्त था. रोज की तरह आज सुबह छह बजे खेत के तबेले में गाय का दूध निकालने गया और वही उसने विष प्राशन कर लिया. घर वापिस लौटते समय वह दूध की कैन लेकर निकला. इसी दौरान वह चक्कर आकर गिर पड़ा. इसी दुराण पड़ोस के ही किसान मनोज डांगोरे ने उसे गिरा हुआ देखते ही उसने तुरंत गांव में फोन कर कुछ गांव के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया व काटोल के ग्रामीण रूग्णालय में भर्ती किया. जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की शिकायत मृतक के बेटे शरद कडु ने कटोल पुलिस स्टेशन में दर्ज की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.