Published On : Fri, Jan 23rd, 2015

अमरावती : 3 वरली अड्डों छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


अमरावती।
शहर पुलिस के लिए सिरदर्द बने जुआ, वरली अड्डों को उखाड़ फेकने के लिए गुरुवार को अपराध शाखा के पीआइ आर.जी.देशमुख ने औचक अभियान चलाया. इस अभियान में भारत चौधरी, सिराज खान समेत 3 वरली अड्डों पर छापा मारकर 20 आरोपियों को हिरासत में लिया. जिनसे 14 हजार की कैश समेत वरली साहित्य जब्त किया है.

पीआइ देशमुख ने गुरुवार की दोपहर लंच के समय सभी क्राइम ब्रांच कर्मियों को टाटा सूमो में बैठने के आदेश दिये. अधिकारी, कर्मियों के फौज फाटे को लेकर एसटी स्टैंड की ओर गये. यहां से सीधे चपरासीपुरा शुक्रवार बाजार में चल रहे वरली अड्डे पर छापा मारा. जहां से 17 आरोपियों को हिरासत में लिया. जिनसे 14 हजार की कैश चुरा ली. पकडे आरोपी दत्ता भटकर, शे.जमीर, संजय राठौड, अनिल बाबुलकर, अशोक मिश्रा, मुकेश यादव, विलास बरवे, गणेश कावले, रवींद्र चव्हान, दीपक केने, निलेश परतोडे, मधुकर कानपुरे, अतुल ठाकरे, राहुल लोणारे, दशरथ उईके है. इसके बाद यशोदा नगर वरली अड्डे पर कार्रवाई की. यहां से आरोपी रमेश शेडे व महादेव धंन्दर को हिरासत में लिया. जिसके पश्चात जवाहर गेट पर चल रहे वरली अड्डे से अ.साजीद को हिरासत में लिया. क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से अवैध धंन्धे वालों में हडकंप मच गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.