Published On : Fri, Jan 23rd, 2015

देवली : किसानों ने रोका वर्धा-यवतमाल मार्ग

Advertisement

Raasta Roko aandolan by farmer (1)
देवली (वर्धा)। शहर के कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सामने संतप्त किसानों ने सीसीआय और शासन के खिलाफ विरोध और घोषनाये कर वर्धा-यवतमाल मार्ग रोखे रखा. इस दौरान यातायात करीब देढ घंटे तक बंद था.

शहर में सीसीआय के माध्यम से कपास खरीदना शुरू है. सीसीआय 3,950 रूपये दर से कपास खरीदते है. साबाजी और श्रीकृष्ण जीनिंग फैक्ट्री में कपास पर प्रक्रिया की जाती है. सीसीआय की ओर से हर रोज 200 कपास गाडी खरीदते है. लेकिन आज 100 गाड़िया कपास खरीद रहे है. रोज चार लाइन खरीदने वाले आज तीन लाईन खरीद रहे है. जिससे किसान दुःखी हुए है. विगत तीन चार दिनों से किसान कपास खरीदने बाजार समिती में आये है. अतिरिक्त गाड़ी भाड़ा और रहने की व्यवस्था से किसान और भड़के. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा. घटनास्थल पर बाजार समिती के कर्मचारी उपस्थित थे. दोनों जीनिंग में 2000 क्विंटल कपास किया जा सकता है ऐसा सीसीआय की ओर से बताया गया.

Raasta Roko aandolan by farmer (3)
शहर पुलिस ने मध्यस्थी करके भीड़ को नियत्रित किया और नांदे ने सीसीआय अधिकारी पन्नालाल को बुलाया तथा 100 गाड़िया छोड़ने का आश्वाशन देकर 4,050 हजार रूपये भाव से कपास ख़रीदा गया. घटनास्थल पर किसानों के अलावा शहर का कोई सामाजिक कार्यकर्ता तथा किसान नेता उपस्थित नही था. इस दौरान शिरसराव के वृद्ध किसान ज्ञानेश्वर नारायण वाघ ने उपस्थित किसानों समेत रास्ता रोककर कपास खरीदने की मांग की.

Raasta Roko aandolan by farmer (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.