Published On : Wed, May 30th, 2018

विश्व हिंदू परिषद के वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में शामिल होंगे रघुराम राजन?

Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि का न्योता मिलने के बाद अब रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को विश्व हिंदू परिषद और अमेरिका में काम कर रहे अन्य हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों ने वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। राजन को इस साल सितंबर में शिकागो में आयोजित होने वाली इवेंट में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

चार साल में एक बार होने वाले इस कार्यक्रम में मोहन भागवत, तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हॉलिवुड स्टार रिचर्ड गेयर, अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य तुलसी गबार्ड जैसे अन्य मेहमान शामिल हो सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का मकसद हिंदुओं को पूरी दुनिया में विजिबल और सम्माननीय बनाना है। इसका आयोजन स्वामी विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 को शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के 125 साल पूरे होने के मौके पर 7-9 सितंबर को किया जाएगा

राजन ने आने से इनकार नहीं किया

हालांकि, आयोजकों चाहते थे कि राजन कार्यक्रम में शामिल हों और अपने विचार रखें। इसलिए इवेंट में शामिल होने के लिए अनुरोध लेकर वे उनके पास गए थे। आयोजकों में से एक ने बताया, ‘उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार नहीं किया है। उनका कहना था कि वह आने की कोशिश करेंगे, ऐसे में उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement

राजन को वर्ल्ड इकनॉमिक कॉन्फ्रेंस में बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है। इसमें शामिल होने वाले अन्य जाने-माने लोगों में स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह, पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल, केपीएमपी इंडिया के अरुण कुमार, वेस्ट ब्रिज कैपिटल के मैनेजिंग पार्टनर सुमीर चड्ढा, ग्रिफीथ फूड के सीईओ टी सी चटर्जी और नोवा ग्रुप के चेयरमैन नील भास्कर शामिल हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.