Published On : Wed, May 30th, 2018

महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर 49 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू

Advertisement

नई दिल्‍ली: EVM और VVPAT मशीनों में खराबी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में 49 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान करा रहा है. 30 मई (बुधवार) को सभी 49 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू हो चुका है. VVPAT मशीनों में खराबी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला किया. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जहां दोबारा मतदान हो रहा वहां सरकारी छुट्टी है. इससे पहले गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर दोबारा मतदान कराने की मांग की थी. यहां 28 मई को मतदान हुआ था.

दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव
भंडारा-गोंदिया सीट से बीजेपी सांसद नाना पटोले के पिछले वर्ष इस्तीफा देकर कांग्रेस में चले जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं. वहीं पालघर से बीजेपी सांसद चिंतामन वांगा की इस वर्ष जनवरी में मृत्यु होने के कारण यह सीट खाली हुई थी. उस पर 28 मई को वोटिंग हो चुकी है. इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पतंगराव कदम के निधन के कारण सांगली की पलुस-काडेगांव विधानसभा सीट भी खाली है.

उपचुनावों में कांग्रेस को लगातार मिल रही कामयाबी
गौरतलब है कि, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर तथा बिहार के अररिया लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी को हार मिली है. पिछले महीने राजस्थान में हुए दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप चुनावों में भी कांग्रेस अपनी सीटें बचाने में कामयाब रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.