Published On : Wed, Nov 25th, 2020

राधाकृष्ण हॉस्पिटल अँड रिसर्च इन्स्टिटयूट ने किया ३० वे साल मे पदार्पण – पर्ल जुबली वर्ष का हुआ आयोजन

Advertisement

”राधाकृष्ण हॉस्पिटल अँड रिसर्च इन्स्टिटयूट” का तीस वा स्थापना दिवस अर्थात “पर्ल महोत्सव” समारोह मनाया गया.

आमदार श्री गिरीश व्यास जी मुख्य अतिथी और महाराष्ट्र पोलीस सेवा के पूर्व डीसीपी, समाजसेवक एवं कॉर्पोरेट प्रबंधक श्री अनिल बोबडे जी इस आयोजन की अध्यक्षताकी ।

श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्री गोविंद पोद्दार वो संस्था के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री हरीरामजी राठी- आयोजन के विशेष अतिथी एवं सभी गणमान्य और ट्रस्टीगण के उपस्थिती मे आयोजन का शुभारंभ हुआ ।आयोजन का संचालन संस्था के Public Relation – व्हाईस प्रेसिडेंट प्रशांत पेंढारी द्वारा किया गया.

अपने प्रास्ताविक संबोधन मे RKH संस्था के अध्यक्ष श्री गोविंद पोद्दार जी ने संस्था के तीस साल के इतिहास को सबके सामने रखा, कैसे पूर्वजो ने 2 रुम की डिस्पेंसरी से आज 150 बेड्स की मुल्टीस्पेसिलिटीट सुविधा, 5 O.T,2 Latest ICCU, वेंटिलेटर सुविधा, 3 एम्बुलेंस, LATEST सीट स्कैन, वो अनेक 24 घण्टे की सुविधाएं की उपलब्धता कराई गई है ।

इस दौरान बिते ३० साल मे संस्था द्वारा किये गये मानवतापूर्ण समाजकार्य ३० सालो मे 16 हजार निशुल्क ऑपरेशन और लगभग एक लाख निशुल्क दवा वितरणकी गई है।।

Advertisement

CORONO काल मे 12 पेशेंट की शासकीय मंजूरी के बाद 30 दिन के अंदर 105 बेड्स , अनेक वेंटिलेटर, अनेक मेडिकल यन्त्रों के साथ डॉक्टरों,नर्सो, वो स्टाफ की व्यवस्था के साथ की गई, जिससे हजारो लोगो की जान बच सकी, वो सैकड़ो को एडमिट करके इलाज किया गया ।
साथ ही गोविन्द पोद्दार जी ने बताया की श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल ने भविष्य की योजनाओ की घोषणा”पर्ल समारोह” वर्ष के उपलक्ष्य में की गई ।

■ असहाय लोगो के लिए, निशुल्क आंख ऑपरेशन .
■अतिशय कम शुल्क मे फॅमिली सिल्वर हेल्थ कार्ड,
■फॅमिली गोल्ड हेल्थ कार्ड,
■SHALBY हॉस्पिटल( Dr. विक्रम शाह – अहमदाबाद)के साथ घुटणो Knees, के ऑपरेशन का संयुक्त उपक्रम,
■ ग्लोबल MRI के साथ संयुक्त उपक्रम के साथ फ्री ऍम्ब्युलन्स सुविधायुक्त स्वस्त MRI सेवाये,
■हॉस्पिटल का मोबाईल अँप,
■हेडगेवार ब्लड बँक के संयुक्त उपक्रम के साथ प्लास्मा और ब्लड डोनेशन श्रुंखला का उदघाटन
◆इस संपूर्ण वर्ष को पर्ल जयंती के उपलक्ष्य मे मानव सेवा वर्ष के मे अन्य अनेक योजना ओ का शीघ्र ही सूचना दी जावेंगी …

Ex DCP श्री अनिलजी बोबडे जी ने कहा कि मानवता की सेवा ईष्वर की सेवा है!

मुख्य अतिथि, आमदार श्री गिरिशजी व्यास ने कहा कि मैं और नागपूर वासी जानते है कि मानवता सेवा में वो कोरोनो में बहोत ही सराहनीय कार्य राधाकृष्ण हॉस्पिटल कर रहा है । में ने अनेक बार स्वयं ने अनुभव किया है!

आयोजन के दरम्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए और खादी कि आधुनिक वेशभूषा कर कोरोना जनजागृती का फॅशन शो विशेष आकर्षण रहा.

आयोजन मे मुख्य रूप से आमदार गिरिशजी व्यास, संस्था के अध्यक्ष गोविंद पोद्दार, एक्स Dcp,अनिल बोबडे.. पूर्व अध्यक्ष मथुराप्रसाद गोयल जी, K.L. मानधनाजी, जगदीश गुप्ता जी, रामदेव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रशांत पेंढारी जी, डॉ. भरत अग्रवाल, डॉ. अनुप अग्रवाल, डॉ. नामदेव नंदनवार, डॉ. जमील अहमद जी, Dr, सौरभ अग्रवाल, डॉ. गगन मदान, Dr नीलम भटनागर, मनीष करंदीकर, सज्जिद ,रोहित अग्रवाल,श्रीराम, ओमप्रकाश शर्मा, पिंगले,और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ……

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.