Published On : Wed, Nov 25th, 2020

हळदगांव टोल नाके पर चल रहा आर्थिक धोखाधड़ी

Advertisement

– रोजाना रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक नेशनल हाईवे को लग रहा 1 लाख का नगदी चुना,नेशनल हाईवे,सड़क निर्माता दिलीप बिल्डकॉन,NH की आईटी टीम लायन इंजीनियरिंग भोपाल की मिलीभगत

नागपुर – हळदगांव नेशनल हाईवे टोल प्लाजा (वर्धा मार्ग पर सेलू के निकट ) का एक माह पूर्व अल्पकालीन ( 3 माह के लिए ) ई- कोटेशन निकाला गया। यह प्रक्रिया भी आशमी ट्रांसपोर्ट ( प्यारे खान ) को देने के लिए तैयार की गई थी। सूत्र बतलाते हैं कि यह ठेकेदार कंपनी नागपुर के एक भाजपा विधायक का करीबी हैं। इस ठेकेदारी में निवेश भी इसी विधायक ने की हैं।कम समय में दोगुणी-तिगुणी आमदनी के चक्कर में नेशनल हाईवे,सड़क निर्माता दिलीप बिल्डकॉन,NH की आईटी टीम लायन इंजीनियरिंग भोपाल की मिलीभगत से रोजाना रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक नेशनल हाईवे को लग रहा 1 लाख का नगदी चुना लगा रहा। जो टेंडर खत्म होने तक 1 करोड़ तक पहुंच जाएगी।उक्त ट्रांसपोर्टर पर अविलंब ठोस कार्रवाई(ब्लैकलिस्ट) करने की मांग एमओडीआई फाउंडेशन ने की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व 3 माह के लिए नेशनल हाईवे ने हळदगांव टोल संचलन के लिए ई-कोटेशन निकाला गया। टेंडर नियमानुसार रोजाना 11.26 लाख नेशनल हाईवे को देना अनिवार्य किया गया और ठेकेदार कंपनी को 14 लाख रुपये रोजाना आमदनी हो रही। इसके बाद भी टोल संचालन करने वाली कंपनी अवैध रूप से कमाई के चक्कर में रोजाना रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक सिस्टम से छेड़छाड़ कर नेशनल हाईवे को 1 लाख का नगदी चुना लगा रहा। इसके लिए HANDDLE MACHINE का उपयोग किया जा रहा।जिसका हिसाब किताब नहीं किया जा रहा,इस मामले में नेशनल हाईवे,सड़क निर्माता दिलीप बिल्डकॉन,NH की आईटी टीम लायन इंजीनियरिंग भोपाल की मिलीभगत उल्लेखनीय हैं।

Advertisement

HANDDLE MACHINE के लिए अनुमति जरूरी
HANDDLE MACHINE का उपयोग करने की छूट नेशनल हाईवे ने टेंडर शर्त के तहत दी हैं। लेकिन जब नैसर्गिक पद्धति से सिस्टम खराब हो और तत्काल काम में बाधा न हो इसलिए HANDDLE MACHINE के उपयोग की छूट दी गई हैं। इसके लिए पहले सिस्टम खराब होने के बाद नेशनल हाईवे को mail करना अनिवार्य हैं, जब इसकी अनुमति नेशनल हाईवे देंगी तो ही HANDDLE MACHINE का उपयोग किया जा सकता हैं। लेकिन वर्तमान ठेकेदार आशमी ट्रांसपोर्ट कंपनी रोजाना रात 1 बजे से तड़के सुबह 5 बजे तक उपयोग कर नेशनल हाईवे को 1 लाख रुपये का चूना लगा रहा। याद रहे कि टोल पर स्थापित सॉफ्टवेयर युक्त मशीन से पर्ची कटने पर उसका सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड रहता हैं और HANDDLE MACHINE में रिकॉर्ड नहीं रहता या फिर रिकॉर्ड को मिटा दिया जाता।इसका असर अगले टेंडर के वक़्त होना लाजमी हैं।

3XL,4XL की पर्ची HANDDLE MACHINE से
वर्तमान ठेकेदार रात 1 बजे से रोजाना तड़के 5 बजे तक नेशनल हाईवे,सड़क निर्माता दिलीप बिल्डकॉन,NH की आईटी टीम लायन इंजीनियरिंग भोपाल की मदद से HANDDLE MACHINE से अवैध कमाई कर रहे। ठेकेदार कंपनी 3XL और 4XL ट्रैकों का पर्ची काटते और लोकल 4 पहिए का पर्ची नहीं काटते,क्योंकि वे विवाद खड़ी कर सकते हैं।

शाम 6 बजे के बाद ठेकेदार का राज
टेंडर शर्त के अनुसार नेशनल हाईवे की IT TEAM नाके पर 24 घंटे रहना चाहिए,इसके साथ सड़क निर्माता कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ( टोल कलेक्शन सिस्टम इन्होंने ही लगाया,इन्होंने BOT के तहत सड़क निर्माण किया ) के प्रतिनिधि भी 24 घंटा टोल प्लाजा पर रहना चाहिए लेकिन सभी रोजाना शाम 6 बजे गायब हो जाते और दूसरे दिन 10 बजे सुबह नज़र आते,जिसका भरपूर फायदा ठेकेदार कंपनी उठा रहा।

FIR Latif

रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक का डाटा रोजाना डाटा की चोरी/हेराफेरी हो रही। जिसकी शिकायत नेशनल हाईवे के प्रकल्प अधिकारी मेंढे और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के OSD बाला साहेब ठेंग से की गई,लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए एमओडीआई फाउंडेशन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,CVC प्रमुख,NHAI प्रमुख से उक्त ठेकेदार कंपनी आशमी ट्रांसपोर्ट को BLACKLIST करने व संबंधित दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की,अन्यथा अगले माह इस मामले पर न्यायालय का ध्यानाकर्षण करवाकर सरकारी खजाने लूटने वालों पर कार्रवाई हेतु गुहार लगाई जाएगी।

तैनात मैनेजर जेल की हवा खा चूका
उक्त टोल के प्रबंधक (मैनेजर) हुशनापुर निवासी लतीफ शेख काफी विवादों में रहा,उसकी शिकायत आसपास के नागरिकों/गांव वालों ने संबंधितों से कर चुके हैं, वह पिछले माह 6/8 माह जेल की हवा खा चुका हैं। बावजूद इसके ठेकेदार कंपनी और नेशनल हाईवे कायम रखी हुई हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.