Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

हे राम नाथूराम नाटक का होगा विरोध – संभाजी ब्रिगेड

Advertisement
Hey Ram Nathuram

Representational Pic

नागपुर: 
लेखक-अभिनेता शरद पोंक्षे द्वारा नागपुर में आयोजित किये गए नाटक हे राम नाथूराम को लेकर काँग्रेस, राष्ट्रवादी काँग्रेस और संभाजी ब्रिगेड के विरोध की वजह से इसका मंचन नहीं हो सका। विरोध करने वाले राजनीतिक दल और संगठन ने मंगलवार को होने वाले इसके प्रयोग को फिर नहीं होने देने की बात कही है। संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश संगठक अमोल मिटकरी ने इस नाटक के प्रयोग के लिए शरद पोंक्षे को राजनीतिक सहयोग हासिल होने का आरोप लगाया है। मिटकरी का कहना है की गाँधी जैसे महापुरुष को बदनाम करने की ये चाल है। नाटक के माध्यम से युवाओं का माइंडवाश किया जा रहा है यह देशद्रोह से कम नहीं इसलिए लेखक-अभिनेता शरद पोंक्षे पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाये।

नागपुर में आयोजित पत्र परिषद में अमोल मिटकरी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री महात्मा गाँधी को वंदनीय बताते हैं, दूसरी तरफ शरद पोंक्षे जैसे लोग गाँधी की बदनामी कर गोडसे का पुरुषार्थ बता रहे हैं ? समाज में जातिवाद बढ़ाने का काम अभिनेता द्वारा किया जा रहा है इसलिए मंगलवार को होने वाले मंचन का विरोध किया जायेगा। पुणे में राम गणेश गड़करी का पुतला संभाजी ब्रिगेड ने हटाया था। गड़करी के राजसन्यास नाटक पर ब्रिगेड को आपत्ति है। संभाजी महाराज के नाम से बने उद्यान में उनका ही पुतला हो ऐसी कई वर्षो से माँग थी। अब वह गड़करी का तैलचित्र लगाया गया है उसे भी हटाया जायेगा।

Advertisement
नंदुरबार छात्रावास फूड पॉइजनिंग मामला #MaharashtraNews #FoodPoisoning #HostelNews #BabasahebAmbedkar

नंदुरबार छात्रावास फूड पॉइजनिंग मामला #MaharashtraNews #FoodPoisoning #HostelNews #BabasahebAmbedkar

माऊली वारी में दर्दनाक हादसा MaharashtraNews #wari #MauliWari #RoadAccident #SunetraPawar #Varkari

माऊली वारी में दर्दनाक हादसा MaharashtraNews #wari #MauliWari #RoadAccident #SunetraPawar #Varkari

मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुळे ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुळे ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

कपास उत्पादन बढ़ाने को कृषि विभाग की पहल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

कपास उत्पादन बढ़ाने को कृषि विभाग की पहल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर सवाल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस के गंभीर सवाल ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

खिड़की की जाली गिरने से दो घायल ...#maharashtranews #updatenews #maharashtra #news

खिड़की की जाली गिरने से दो घायल ...#maharashtranews #updatenews #maharashtra #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above