Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

चाय पीने गए अधेड़ को युवक ने मार डाला

Advertisement
Accused Dinesh Bhimte and Deceased Munna Asanna Kaprati

Accused Dinesh Bhimte and Deceased Munna Asanna Kaprati

नागपुर: शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह चाय पीना 46 वर्षीय मुन्ना कपराती के लिए जानलेवा साबित हो गया। 26 वर्षीय दिनेश भिमटे ने मुन्ना की इसलिए हत्या कर दी कि उसे मुन्ना पसंद नहीं था। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे अरसे से रंजिश चल रही थी और जब-तब दोनों एक-दूसरे से उलझकर गली-गलौज करने लगते थे। पर आज सुबह का उलझना मुन्ना के लिए भारी पड़ गया। खार खाए दिनेश ने तेज धार वाले हथियार से मुन्ना पर कई वार किए, जिससे जगह पर ही उसकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद दिनेश फरार हो गया, लेकिन घटनास्थल पर तनाव का वातावरण पसर गया।

रोज की ही तरह मुन्ना कपराती सुबह साढ़े सात बजे के आसपास सदर स्थित लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय के सामने अप्सरा टी स्टाल पर बैठा चाय पी रहा था कि तभी वहां दिनेश आया और दोनों में हमेशा की तरह बाचा-बाची होने लगी। आसपास के लोगों ने हमेशा की ही तरह इसे दोनों के बीच होने वाले आम झगड़ा ही माना, लेकिन दिनेश ने तैश में धारदार हथियार से मुन्ना पर वार कर उसे ढेर कर दिया। दिनेश मोतीबाग रेलवे कॉलोनी निवासी है और अपराधी प्रवृति का है। पुलिस ने दफा 302 की तहत गुनाह दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.