Published On : Mon, Jul 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

खेल को बढ़ावा: वेकोलि ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी मुग्धा आग्रे को दी 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता

Advertisement

वेकोलि द्वारा हर स्तर पर खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तारतम्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन के खेल को आगे बढ़ाने की दृष्टि से वेकोलि ने कुमारी मुग्धा आग्रे को रुपए 10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

कुमारी मुग्धा बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है एवं कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी है। मुग्धा की कई उपलब्धियों में जेई विल्सन इंटरनेशनल सीरीज 2019 में सिल्वर मेडल, नाइजीरिया के लागोस इंटरनेशनल चैलेंज 2017 में सिल्वर मेडल, योनेक्स सनराइज बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज 2018 में ब्रोंज मेडल तथा टाटा ओपन इंटरनेशनल चैलेंज 2018, मुंबई में ब्रोंज मेडल आदि शुमार है। मुग्धा की अब तक की सर्वोत्कृष्ट जागतिक स्तर पर BWF रैंकिंग 59 रही है। वर्तमान में उसकी BWF रैंकिंग 97 एवं राष्ट्रीय स्तर पर BAI रैंकिंग 12 है।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज दिनांक 25.07.2022 को वेकोलि मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कुमारी मुग्धा को 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उनके साथ निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह तथा कल्याण एवं सीएसआर के विभागाध्यक्ष श्री ए. एन. वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने कुमारी मुग्धा को अपनी शुभकामनाएं दी। मुग्धा ने बताया कि वह इस राशि का उपयोग प्रशिक्षण, खेल की सामग्री खरीदने तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु करेगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement