Published On : Mon, Nov 14th, 2016

वेणा जलाशय में अनियमितता की हो सघन जाँच : केंद्रीय जनविकास पार्टी

Advertisement

jalsampada

नागपुर: वेणा जलाशय में हुई अनियमितता के खिलाफ केंद्रीय जनविकास पार्टी ने विभाग को ज्ञापन सौपा। पार्टी ने वेणा जलाशय के सरकार द्वारा मान्य किये गए पर्यटन विकास योजना में धांधली का आरोप लगाया है। पार्टी के अनुसार योजना के लिए संपादित जमीन के घोषित किये गए टेंडर और इसके लिए बनाये गये करारनामे में बदलाव कर खास लोगो को फायदा पहुँचाया गया है। इतना ही नहीं तालाब के लिए संपादित जमीन मनमाने तरीके से सौपी गई इतना ही नहीं इस काम में भी नियमो को ताक पर रखकर काम सौपा गया। विभाग अंतर्गत जलजागृति अभियान के अंतर्गत अधिकारियो के इन्ही हितचिंतकों को पुरुस्कार दिया गया। यह पुरुस्कार जलदूत निर्धारित कर दिए गए पर खास बात है सरकार द्वारा ऐसा कोई पुरुस्कार घोषित ही नहीं है। विभाग ने जो पुरुस्कार वितरित किया है उसका भी कोई लेखा जोखा मौजूद नहीं है।

इन सभी आरोपो को सबूत के साथ केंद्रीय जनविकास पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी चेतन राजकारणे के नेतृत्व में जलसंपदा सचिव और अधीक्षक अभियंता लाभक्षेत्र विकास प्राधिकरण अजनी वैनगंगा नगर को सौपा। पार्टी ने विभाग के सचिव से इस मामले पर जाँच की माँग की है।

पार्टी ने यह आरोप लगाया की शासन संपादित जमीन न होते हुये भी प्रायवेट होर्डिंग के लिये करारनामा और शर्तो के अधीन जमीन तथा बोर्ड के लिये सुविधाये मुहैय्या करायी गई। इस मामले पर सघन जाँच कर आरोपियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाही होनी चाहिए निवेदन देने के समय शहर अध्यक्ष शैलेश कराडे,विद्यार्थी अध्यक्ष भूषण श्रीवास, डॉक्टर भालचंद्र कापरे, नितीन गचके, निलेश कराडे, परेष सावंत, सारंग फडणवीस, नरेश हाडके, सौरभ श्रीवास, शशांक चव्हाण व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.