Published On : Wed, Oct 31st, 2018

आईबीपीएस द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा का आज आ सकता है रिजल्ट

Advertisement

पास होनेवाले आवेदक दे सकेंगे मुख्य परीक्षा

नागपुर: द इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन आज प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के नतीजे जारी कर सकता है. इस बात की पहले ही घोषणा हो गई थी कि आईबीपीएस 30 या 31 अक्टूबर को बैंक पीओ के नतीजों की घोषणा करेगा. 30 अक्टूबर को इन नतीजों की घोषणा नहीं हुई इसलिए आज नतीजे जारी होंगे. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज शाम को नतीजे घोषित होंगे. अगर आपने यह एग्जाम दिया है तो आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.ibps.in/ ) पर नतीजे देख सकेंगे.

नतीजे किसी भी समय आ सकते हैं इसलिए कैंडिडेट आईबीपीएस की वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें. आपको बता दें कि आईबीपीएस प्री एग्जाम का आयोजन अक्टूबर में 13,14,20 और 21 तारीख को किया गया था. प्री एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट 18 नवंबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के हकदार होंगे. इसके लिए इंटरव्‍यू जनवरी और फरवरी 2019 में होंगे. अप्रैल 2019 तक सभी आवश्‍यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. बैंक में भर्ती के लिए किए जाने वाले यह साल के सबसे बड़े एग्‍जाम्‍स में से एक है. बैंक में जॉब प्राप्‍त करने के इच्‍छुक अभ्‍यर्थी इसमें बड़ी संख्‍या में भाग लेते हैं.

इंस्‍टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्‍शन (आईबीपीएस) ने पीओ के 4,102 पदों पर भर्ती के लिए अगस्‍त में नोटिफिकेशन जारी किया था. आईबीपीएस कई साल से बैंकों में प्रॉबेशनरी ऑफिसर की भर्ती करता आ रहा है. आईबीपीएस सोसाइटी के सदस्‍य बैंकों में यह भर्तियां की जाती हैं. आईबीपीएस 4012 पदों के लिए वेकंसी जारी की गई थी . इसमें पंजाब एंड सिंध बैंक के जुड़ जाने से वेकन्सी की संख्‍या बढ़ गई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.