Published On : Wed, Oct 31st, 2018

रेलवे की ऑनलाइन एग्जाम चलेगी दिसंबर तक, रोजाना 3 लाख आवेदक दे रहे परीक्षा

Advertisement

नागपुर: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी के लिए ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन कर रहा है. यह एग्जाम दिसंबर तक चलेंगे और रेलवे की आधिकारिक रिलीज के मुताबिक रोज करीब 3 लाख आवेदक एग्जाम देने आ रहे हैं. आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम देशभर के 400 सेंटर्स पर चल रही हैं.

अब तक 1 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट यह एग्जाम दे चुके हैं. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 62,907 लेवल वन वेकन्सी के लिए यह टेस्ट ले रहा है यह एग्जाम 51 दिनों के अंतराल में पूरा होगा. रेलवे के मुताबिक करीब 1.89 करोड़ आवेदक यह टेस्ट देंगे जो रेलवे के इतिहास में एक रिकॉर्ड है.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले रेलवे ने आरआरबी ने एएलपी और टेक्निशियन पदों के लिए 47.56 कैंडिटेडेट्स के साथ फर्स्ट स्टेज का कंप्यूटर आधारित टेस्ट पूरा किया है. यह टेस्ट 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 तक चला था. अगर दोनो एग्जाम को एक साथ मिला दिया जाए तो अब तक करीब 1.5 करोड़ आवेदक टेस्ट दे चुके हैं .

इन टेस्ट के आयोजन के लिए रेलवे ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है. आवेदकों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रत्येक एडमिट कार्ड के साथ गूगल मैप की सुविधा दे रही है जिससे कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर ढूंढने में कोई दुविधा न हो. इसके अलावा प्रत्येक एग्जाम सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है और किसी प्रकार की नकल से बचने के लिए सभी सेंटर्स में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.