Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

समृद्धि राजमार्ग की आधारशिला का प्रधानमंत्री ने किया अनावरण

Advertisement

महामार्ग पर की 10 किमी यात्रा

नागपुर: हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि राजमार्ग की आधारशिला का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। अनावरण कार्यक्रम एक टोल प्लाजा पर हुआ, जो नागपुर में राजमार्ग के जीरो पॉइंट से तकरीबन दस किलोमीटर दूर है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती पवार, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री ने राजमार्ग का निरीक्षण किया। इससे पहले मोदी ने समृद्धि महामार्ग पर जीरो प्वाइंट से टोल प्लाजा तक 10 किमी की यात्रा की। उनके साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने ढोल वादन का लुत्फ भी उठाया आधारशिला के अनावरण के अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए ढोल वादन का कार्यक्रम रखा गया था।

खुद प्रधानमंत्री को ढोल बजाने में बड़ा मजा आ रहा था। इस टीम के कलाकारों से भी उन्होंने बातचीत की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा सामान्य नागरिक मौजूद थे। अनावरण कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने भीड़भाड़ वाले स्थान पर अपने वाहन की गति धीमी कर दी और हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement