Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दोपहिया वाहन की चपेट में आने से बुज़ुर्ग महिला की मौत

Advertisement

नागपुर: अजनी के रामेश्वरी रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शेवंता वसंता तमगाडगे (66) मृतिका का नाम है। वह लुंबिनीनगर, चंद्रपुर निवासी है। पुलिस ने उनके पति वसंता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तमगाडगे दंपत्ति नागपुर में रहने वाले अपने बेटे के पास आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर के करीब 3.30 बजे शेवंता और वसंता अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए घर से निकले थे। रामेश्वरी क्षेत्र में आर.के. टेलर्स के सामने सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल सवार ने शेवंता को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

Gold Rate
Apr 06,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,34,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गंभीर रूप से घायल शेवंता को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement