
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
एक संदेश में उन्होंने कहा कि ओणम नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “ओणम हमारी समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव है। यह विविधता में एकता को बढ़ावा देता है। नौका दौड़, लोक नृत्य, संगीत और खेल इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। ये केरलम की संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित करते हैं।”
राष्ट्रपति ने प्रार्थना की कि यह पावन त्योहार सभी के लिए खुशियां, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा नागरिकों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करे। उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा, “ओणम के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले केरलम के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”
— पीटीआई



