Published On : Tue, Oct 24th, 2017

ख़बर हटके – संगीत से जुड़ी हस्तियों के समक्ष संघ का घोष पथक देगा प्रस्तुति

Advertisement


नागपुर: नवंबर महीने की 18 तारीख को रेशमबाग मैदान स्थित संघ कार्यालय स्मृति मंदिर में कुछ प्रमुख अतिथियों के समक्ष संघ का घोष पथक अपनी प्रस्तुति देगा। इस आयोजन की ख़ासियत यह है की इस दौरान बजायी जाने वाली धुन को खुद संघप्रमुख डॉ मोहन भागवत के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। कभी संघ के घोष पथक का हिस्सा रहे वर्तमान संघ प्रमुख का संगीत से विशेष लगाव है। विभिन्न अवसरों पर बजाई जाने वाली कई धुनों को खुद उनके मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार घोष पथक की संघ प्रमुख से इस आयोजन के लिए बैठक हो चुकी है जिसमे उन्होंने मार्गदर्शन के साथ दिशानिर्देश भी जारी किये है। कुछ ख़ास आमंत्रित मेहमानों के लिए आयोजित इस समारोह में संगीत से जुडी कई हस्तियाँ शिरकत करेगी। आर्ट ऑफ़ लिविंग के श्री श्री रविशंकर 17 से 19 नवंबर के दौरान नागपुर में रहेंगे। ऐसे में उनके भी उपस्थित रहने की जानकारी है। साधना में संगीत का अहम स्थान है रविशंकर के कार्यक्रमों में भी संगीत की प्रस्तुति देखने को मिलती है।

घोष पथक वर्षो से संघ की संस्कृति का हिस्सा रहा है। इसे संगठन के अनुशाषन के रूप में भी देखा जाता है। इस आयोजन के लिए यह पथक प्रैक्टिस में जुट गया है। इस दौरान संघप्रमुख द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप संगीत को तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन का मकसद संघ की संगीत से जुडी परंपरा को इस क्षेत्र से जुड़े लोगो से अवगत कराना भी है।

Gold Rate
Mar 7th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,500/-
Gold 22 KT ₹ 1,51,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement