नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन स्थित प्रीपेड ऑटो बूथ को रेलवे प्रशासन ने अचानक बंद कर दिया है, जिससे करीब 220 ऑटो चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार दोपहर पुलिस बल के साथ सभी चालकों को बूथ से बाहर कर दिया गया।
ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के हटाया गया है। इस फैसले से जहां चालकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, वहीं यात्रियों को भी अब प्रीपेड ऑटो सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2012 से नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू की गई थी, जो यात्रियों के लिए सुरक्षित और तय किराए पर उपलब्ध सुविधा मानी जाती थी। इस सेवा के जरिए शहर के किसी भी हिस्से तक आसानी से पहुंचा जा सकता था।
नागरिक विकास समिति के सदस्य और ऑटो चालक अल्ताफ अंसारी ने बताया कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आरटीओ से भी संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण फिलहाल प्रीपेड ऑटो व्यवस्था को हटाया गया है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate





