Published On : Sat, Jan 19th, 2019

विधायक डॉ. फुके के मार्गदर्शन में कचारगढ़ यात्रा की तैयारियों के लिए पूर्व नियोजित बैठक संपन्न

Advertisement

गोंदिया: आगामी 17 से 21 फरवरी को होने वाले कचारगढ़ यात्रा एवं 18 फरवरी को आयोजित भव्य महाआरोग्य स्वास्थ्य कैम्प की पुर्व तैयारियों के विषय मे विशेष बैठक शुक्रवार को विधायक डॉ. परिणय फुके जी के मार्गदर्शन में जिल्हाधिकारी डॉ. कादंबरी बलकवडे की अध्यक्षता में जिल्हाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।

यात्रा मे महाआरोग्य स्वास्थ्य कैम्प 18 फरवरी को कचारगढ़ देवस्थान परिसर में लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कैम्प की तैयारियो को लेकर मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष के विशेष कार्यकारी अधिकारी शेटे सर ने उपस्थित वैद्यकीय अधिकारीयो को मार्गदर्शन किए ! जिल्हाधिकारी ने बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

सभा में प्रमुख रूप से विधायक डॉ. परिणय फुके विधायक संजय पुराम जिलाधिकारी डॉ. कादंबरी बलकवड़े, जिलापरिषद के मुख्याधिकारी दयानिधि राजन, हेमंतजी पटले, विरेंद्रजी अंजनकर, शिवजी शर्मा, विनोदजी अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे, तहसीलदार मडावी, जिलापरिषद सदस्य दुर्गाबाई तिराले, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप आटोड़े, पारी कोपार लिंगो मां काली कंकाली देवस्थान कचारगढ़ समिति एवं जिला परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.