Published On : Mon, May 25th, 2020

शांतिनगर में कोरोना मुक्ति की मांगी दुआ

Advertisement

नागपुर : शांतिनगर बांगड़े प्लाट स्थित मस्जिद-ए-फैजुल ताज में सुबह पांच मुख्य मुस्लिम बांधवों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदाकर इस कोरोना महामारी से जल्दी मुक्ति के लिए दुआ माँगी गई.

उसके बाद मस्जिद में एलान किया गया की प्रशासन के नियमों को मानकर सभी नमाजी अपने घरों में नमाज अदा कर ईद सादगी से मनाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई.

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष इरशाद अली ने भी सभी समाज बंधुओं को ईद की मुबारकबाद दी. अली ने कहा कि ईद का पर्व एकता और भाईचारे का पैगाम देता है. यह सभी को एकसूत्र में जोड़ने का काम करता है. इस अवसर पर शरीफ खान, हारून शेख, सलीम पठान उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.