Published On : Mon, May 25th, 2020

गोंदिया:अवैध देशी-विदेशी शराब के जखीरे के साथ , रंगेहाथों दबोचा

Advertisement

अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल

गोंदिया: अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी का गोंदिया एक प्रमुख गढ़ बन चुका है। शहर के चौराहे से लेकर गांव के चौपाल तक कुकुरमुत्तों की तरह अवैध शराब के अड्डे बेधड़क और बेखौफ चल रहे हैं तथा घटिया नकली शराब बिक्री कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अब ऐसे कुख्यातों के गिरेबान पर हाथ डालना शुरू कर दिया है जो इस धंधे के पुराने खिलाड़ी रहे हैं।

खबरी से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर गोंदिया उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे और उनकी टीम ने वर्षों से देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले कमलेश पडोले नामक आरोपी को एक बार फिर रंगेहाथों धर दबोचा।

Advertisement

शहर के सिविल लाइन इलाके में यह छापामार कार्रवाई रविवार 24 मई को विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर की गई।

शासकीय वाहन क्रमांक MH-35/ D- 566 पर सवार होकर पुलिस टीम पंच – गवाहों के साथ कमलेश पटोले (52 सिविल लाइन) के घर दबिश देने पहुंची तथा तलाशी के दौरान देशी-विदेशी शराब और बियर का जखीरा जो कि बिक्री के उद्देश्य से मकान की सीढ़ी के नीचे छुपा कर रखा गया था पुलिस ने उसे बरामद कर लिया , स्पाट पंचनामा पश्चात आरोपी के खिलाफ शहर थाने में धारा 65 ( ई ) 77 (अ )महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा का जुर्म दर्ज किया गया है

हस्तगत की गई शराब की कीमत 38 हजार 780 रुपए बताई जा रही है , प्रकरण की जांच में पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.