Published On : Sun, Mar 25th, 2018

प्रवीण तोगड़िया का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मंदिर निर्माण का वादा पूरा करें मोदी

Advertisement

नागपुर। अयोध्या मामले को लेकर विश्व हिंंदू परिषद ने सीधे केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। VHP के कार्याध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगडिया ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर बनाने का वादा BJP ने किया था। प्रधानमंत्री मोदी किसी तरह का बहाना न करके केवल मंदिर बनाने का वादा पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए न्यायालय के निर्णय के इंतजार की बात करना ठीक नहीं है।

न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेंगे तो मस्जिद बन जायेगी। प्रधानमंत्री मन की बात करने रहते हैं। उन्होंने रामजी के मन की बात भी सुनना चाहिए। हद है कि मंदिर मामले में बार बार पूछने पर भी सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है। रविवार को धंतोली स्थिति VHP कार्यालय में पत्रकार वार्ता में डॉ. तोगडिया बोल रहे थे। उन्होंने रोजगार व किसान कर्जमाफी के मामले पर भी सरकार पर निशाना साधा।

राम को ही रहने को घर नहीं

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डॉ.तोगडिया ने कहा,सब अपने मन की बात करते हैं। मैं भी करता हूं। कभी राम के मन की बात भी सुनें। हम सबके रहने के लिए घर है। पर अयोध्या में राम को ही रहने को घर नहीं है। कहा जाता है कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने पर राम मंदिर बनायेंगे। यही कहना था तो मंदिर के लिए आंदोलन किया ही क्यों था।

1984 में जब मंदिर आंदोलन साकार हुआ तब न्यायालय में अच्छा सा वकील नियुक्त कर लेते। आंदोलन की क्या आवश्यकता थी। न्यायालय से ही मंदिर बनना है तो लाखों लोगों को कारसेवा के लिए क्यूं बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें मुद्दे से भटक गई हैं। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सरकार मंदिर नहीं बनवाएगी तो हिंदु एकत्रित होकर मंदिर का निर्माण कराएंगे।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges