पालकमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही लिया अहम फैसला….

गोंदिया। जिले के मोरगाँव अर्जुनी तालुका अंतर्गत धार्मिक पर्यटन स्थल प्रतापगढ़ पहाड़ी में 25 जुलाई को हुई जोरदार बारिश के चलते वहा स्थित भगवान शंकर की विशालकाय मूर्ति जो प्लास्टर ऑफ पेरिस व फाइबर से निर्मित मूर्ति होने पर आकाशीय बिजली के गिरने से मूर्ति जलकर क्षतिग्रस्त हो गई । ये आधिकारिक जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पालकमंत्री ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्राकृतिक आपदा बताया है।
पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने धार्मिक आस्था के प्रतीक प्रतापगढ़ के इस मामले पर त्वरित कदम उठाते हुए मूर्ति के जीर्णोद्धार और आस पास के सौंदर्यीकरण हेतु जिला नियोजन समिति के माध्यम से 20 लाख रुपये की निधि मंजूर कर दी है। पालकमंत्री द्वारा इस प्रकार की घटना पर तत्काल फैसला लेकर अहम भूमिका अदा की।
नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO...
शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...
जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion...
अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews
स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...




