Published On : Sat, Jul 27th, 2019

राशिफल 27 जुलाईः वृष राशि में चंद्रमा, महीने का अंतिम शनिवार कैसा गुजेरगा

Advertisement

आज चंद्रमा का संचार वृष राशि में हो रहा है जिससे गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बना है। देखिए महीने के अंतिम शनिवार को बनने वाले इस योग का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि वालों को आर्थिक योजनाओं और धन निवेश में लाभ मिल सकता है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। भाग्य 70% साथ देगा।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: किसी मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। भाग्य 85% साथ देगा।

मिथुन: मन अशांत और चंचल रह सकता है, बड़े निर्णय लेने से बचें। शारीरिक रूप से सुस्ती रहेगी, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। धन का निवेश सोच-विचारकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें। क्रोध से हानि होगी, संयम से काम लें। भाग्य 60% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।

सिंह: मन में प्रसन्नता रहेगी और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। काम का दबाव रहेगा और दिन भर व्यस्त रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 70% तक साथ देगा।

कन्या:आज भाग्य आप पर मेहरबान है, अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। साहित्य-कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, इन क्षेत्रों से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

तुला: दिन के पहले भाग में तनाव और मानसिक उलझन में रह सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। मानहानि न हो, इसका ख्याल रखें। धैर्य बनाए रखें। भाग्य 55% साथ देगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा। मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साहित्य-कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शुभ दिन। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को आनंदित कर सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। प्रवास आनंदप्रद रहेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

मकर: आज रचनात्मक और कलात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। स्वभाव में प्रेम और दया का भाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में तारीफ पा सकते हैं। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। परोपकार के काम करेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।

कुंभ: किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। माता अथवा किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। आज खान-पान में संयम रखें, स्वास्थ्य नरम रहेगा। सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। भाग्य 62% साथ देगा।

मीन: पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा। भाग्य 70% साथ देगा।–

Advertisement
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर!  #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर! #NagpurNews #RoadAccident #AccidentNews #PoliceAction #CCTV

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO #accusedarrested

नागपुर में नाबालिग से यौन शोषण का आरोप #NagpurNews #Hudkeshwar #CrimeNews #POCSO...

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews  #nanded #newsupdate #maharashtra

शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges