Published On : Mon, Jul 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा में महायुति का मेगा शो: प्रफुल्ल पटेल की हुंकार- विदर्भ के विकास को लगेगी रॉकेट सी रफ्तार

विदर्भ के दो 'लाल' रचेंगे नया इतिहास ,राजेंद्र जैन और अविनाश ब्राह्मणकर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
Advertisement

भंडारा/गोंदिया। आपके आशीर्वाद से केंद्र और राज्य में महायुति की डबल इंजन सरकार चल रही है। इस सरकार के माध्यम से विकास को एक अभूतपूर्व गति मिली है। राज्य का किसान कभी भी आर्थिक तंगहाली या बदहाली के गर्त में न जाए, इसके लिए कर्जमुक्ति योजना को पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है। सिर्फ किसान ही क्यों, जब-जब आम नागरिक या हमारी माताएं-बहनें किसी मुसीबत में आई हैं, महायुति सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके पीछे चट्टान बनकर खड़ी रही है। यह राज्य की सर्वांगीण प्रगति के सीधे और साफ संकेत हैं!”

यह सिंहगर्जना किसी और ने नहीं, बल्कि कद्दावर नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने भंडारा की धरती पर की।
मौका था महायुति सत्कार समिति द्वारा आयोजित एक भव्य सत्कार समारोह का, जहां राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद राजेंद्र जैन और विधान परिषद के नवनिर्वाचित विधायक अविनाश ब्राह्मणकर का नागरिक अभिनंदन किया गया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विदर्भ को मिला बड़ा मान: अब विकास की बारी

मंच से जनता को संबोधित करते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि महायुति सरकार ने पूर्व विदर्भ को बड़ा मान-सम्मान दिया है। आपके बीच से ही निकले जन-प्रतिनिधि राजेंद्र जैन को राज्यसभा में और एक बेहद आम व जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले अविनाश ब्राह्मणकर को विधान परिषद में भेजकर महायुति ने जनता का दिल जीत लिया है। इन दोनों जनप्रतिनिधियों को मिला यह मौका भंडारा-गोंदिया समेत पूरे पूर्व विदर्भ के चौमुखी और सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

मंच पर दिखी महायुति के एकजुटता की ताकत

भंडारा में आयोजित इस ऐतिहासिक सत्कार समारोह की अध्यक्षता खुद सांसद प्रफुल्ल पटेल ने की, मंच पर महायुति की एकजुटता और ताकत साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पालक मंत्री मंत्री डॉ. पंकज भोयर ,विधायक- डॉ. परिणय फुके ,वि.राजकुमार बडोले ,वि.विजय रहांगडाले, वि.नरेंद्र भोंडेकर,वि. राजूभाऊ कारेमोरे, वि.संजय पुराम , भाजपा संगठन मंत्री वीरेंद्र अंजनकर , जि.प अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर , सुनील फुंडे, धनंजय दलाल सहित राजनीति के कई दिग्गज चेहरे एक साथ एक मंच पर नजर आए।

कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व जोश

इस भव्य सत्कार समारोह के दौरान भंडारा और गोंदिया जिले के महायुति के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, ऊर्जा से लबरेज कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों, सेल और फ्रंटल अघाड़ियों के पदाधिकारी व आम जनता भारी से भारी संख्या में मौजूद रही। पूरा पंडाल महायुति के नारों और दोनों नेताओं के स्वागत में गूंजता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों संपन्न हुआ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.