Published On : Mon, Jan 20th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम कसे पुलिस प्रशासन: एन.वी.सी.सी.

Advertisement

कपड़ा मार्केट के दुकानों में हुई चोरी के अपराधियों को जल्द पकड़े: अर्जुनदास आहुजा
गत सप्ताह में नागपुर के गांधीबाग स्थित होलसेल कपड़ा मार्केट में एक साथ 3 दुकानों में चोरी हुई।

जिसका संज्ञान लेते हुये चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा, सचिव सचिन पुनियानी, दि होलसेल क्लॉथ एन्ड यार्न मर्चन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नारायण तोष्णीवाल, सचिव श्री प्रकाश थावरानी तथा बड़ी संख्या में व्यापारियों ने तहसील पुलिस स्टेशन में जाकर मामले को दर्ज कराते हुये स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर से इस मामलें तत्काल कार्यवाही करते हुये चोरों को पकड़ने का निवेदन किया।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि व्यापारी पूरी मेहनत के साथ व्यापार करते हुये अपने परिवार के साथ-साथ उनके कर्मचारियों के परिवारों का भी भरण-पोषण करता, समय पर सभी सरकारी टैक्स देता है किंतु वर्तमान में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के चोरी की घटनाएं बढ़ गई है, व्यापारियों पर हमलों पर तथा लुटपाट की घटनाएं भी बढ़ गई है। अतः अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण घटक व्यापारियों के जान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान में सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह बढ़ते जा रहा है।

चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि एक ओर से गांधीबाग में मेनरोड पर पुलिया का कार्य चल रहा है जिससें यहां पार्किंग की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया कि वे तत्काल कार्यवाही करते हुये चोरों को पकड़े ताकि व्यापारी वर्ग का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे तथा निर्भय होकर अपना व्यापारी कर सके। साथ ही पुलिस प्रशासन ने गांधीबाग तथा शहर के व्यस्त बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था भी कराना चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर प्रमुखता से चेंबर के सर्वश्री – सुशील झाम, राकेश गांधी, महेश कुकडेजा, मनोहरलाल आहुजा, राजकुमार गुप्ता, मनुभाई सोनी एवं बड़ी मात्रा में व्यापारी भाई उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सहसचिव श्री शब्बार शाकिर ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.