Published On : Mon, Sep 10th, 2018

सुभेदार लेआउट में हर्षोल्लास से मनाया गया तान्हा पोला

Advertisement

नागपुर: स्थानीय सुभेदार ले आउट में स्व. शहीद विजयभाऊ कापसे स्मृति की ओर से पूर्व नगरसेवक दीपक कापसे द्वारा तान्हा पोल का आयोजन किया गया था, जिसमे ५ हजार से ज्यादा बच्चों ने बड़े जोश व उत्साह से हिस्सा लिया. इस अवसर पर नागपुर के पूर्व पालक मंत्री डॉ. सतीश चतुर्वेदी व आभा चतुर्वेदी जोन ४ के पुलिस उपायक्त नीलेश भरने, पुलिस निरीक्षक संदीपन पवार, पुलिस निरीक्षक सत्यवान माने प्रमुखता से उपसतिथ थे.

पोला समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि २०० वर्ष पूर्व इस बच्चों के त्यौहार की शुरुआत नागपुर से ही हुई थी. राजा भोसले ने इसकी शुरुआत की थी, जो आज विशाल स्वरुप ले चुकी है और अपना स्थान बना चुकी है. इस माध्यम से बच्चे भारतीय संस्कृति में जानवरों के महत्त्व को समझते हैं. बचपन में जब घर घर घूमकर २५-५० पैसे जमा करते थे, उसका आनंद आज हजारों कमाकर भी नहीं मिलता है.

इस अवसर पर आकर्षक रूप से सजाए गए लकड़ी के नंदी हेतु ४ बच्चों को सायकल व स्मृति चिन्ह, आकर्षक वेशभूषा के लिए ४ बच्चों को सायकल व स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया.

अतिथियों का स्वागत व प्रस्ताविक भाषण पूर्व नगर सेवक दीपक कापसे ने दिया. समारोह को सफल बनाने में वासुदेवराव कापसे, किशोर करंगले, चंदू पांडे, नियामत ताजी, रामू घाडगे, दिलीप घोरपड़े, राजू बेलखोड़े, रमेश काकड़े, सुधीर गोतमारे, गोविंदराव निम्बालकर, सिद्धार्थ झिलपे, नलिनी कडु, अनिल साहू, अशोक देवतले, रमेश काकड़े, प्रकाश यादव, संजय हरड़ेआदि ने अथक प्रयास किए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.