प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट, मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों का असर भारत की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है।
PM मोदी ने कहा कि भारत हर साल बड़ी मात्रा में सोने का आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। ऐसे में लोगों को “आर्थिक राष्ट्रहित” को ध्यान में रखते हुए गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बचत पर भी जोर देते हुए कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स अपनाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेशी यात्राएं और विदेश में होने वाली शादियों से भी बचने की अपील की।
Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT
₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg₹ 2,22,300/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
PM मोदी ने कहा कि हर नागरिक का छोटा योगदान भी देश की आर्थिक मजबूती में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से “मेक इन इंडिया” और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।