Published On : Mon, May 20th, 2019

नागपुर में पीएम की बायोपिक का पोस्टर लांच

नागपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोयोपिक फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने महाराष्ट्र के नागपुर में पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर लांच किया। बोयोपिक के पोस्टर पर लिखा है, आ रहे हैं दोबारा पीएम नरेंद्र मोदी, अब कोई रोक नहीं सकता।

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों से उत्साहित फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आज शाम दिल्ली में भी रखी गई है, जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाती फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को पहले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही रिलीज किया जाना था।

लेकिन राजनीतिक दलों की शिकायतों पर बॉम्बे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। अब आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद फिल्म को लेकर फिर हलचल तेज हुई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement