Published On : Sat, Sep 20th, 2014

बुलढाणा : खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लक्ष्य रखें

Advertisement


जिलाधिकारी किरण कुरुंदकर का खिलाड़ियों से आवाहन

Players target to play at national level
बुलढाणा। जिलाधिकारी किरण कुरुंदकर ने खिलाड़ियों का आवाहन किया है कि वे राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लक्ष्य भी रखें.

राज्यस्तर पर टेबल टेनिस चौदह, सतरह और उन्नीस वर्ष के नीचे की लड़कियों के लिए आयोजित स्पर्धाओं के उद्घाटन के मौके पर अध्यक्ष के नाते वे बोल रहे थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभियंता बालासाहब ठेंग ने किया. प्रमुख अतिथि के रूप में क्रीड़ा व युवक सेवा के उपसंचालक डॉ. जयप्रकाश दुबले, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत दैठणकर, मुख्याधिकारी संजीव ओहल, शिक्षाधिकारी वैशाली ठग, शिवछत्रपति पुरस्कार प्राप्त टी. ए. सोर, जिला टेबल टेनिस के सचिव जयसिंह जयकार, विधि सलाहकर अधि. राजेश लहाने व जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव आदि उपस्थित थे.

Players target to play at national level
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन और क्रीड़ा ज्योति जलाकर और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. क्रीड़ा ज्योति टेबल टेनिस खिलाड़ी ऋतुजा खुमकर ने लाई थी. इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य सचिन पुरी, अनिल बंदेल, राजश्री मेहेत्रे, अजय कांबले, अनिल रासणे, ईश्वर कदम, प्रकाश खेडकर, संजय कडू, बाल अयाचित का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया.

प्रास्ताविक भाषण उपसंचालक डॉ. दुबले ने किया. इस स्पर्धा में 8 राजस्व विभागों के 270 खिलाड़ियों और 50 पंचाधिकारी शामिल हो रहे हैं. उनके निवास और भोजन की व्यवस्था जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय द्वारा की गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.