Published On : Sat, Sep 20th, 2014

अमरावती में सीएम का चुनावी दौरा 22 को

Advertisement


साथ होंगे नारायण राणे, माणिक राव ठाकरे, मुकुल वासनिक

Pruthviraj Chauhan
अमरावती।
आगामी विधानसभा चुनाव के अवसर पर 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रचार प्रमुख नारायण राणे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, मुकुल वासनिक आदि मान्यवर अमरावती आ रहे है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितम्बर को सुबह 11 बजे संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण व आदि मान्यवर मार्गदर्शन करेंगे साथ ही अमरावती जिले के कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार का शुभारंभ इस दौरान किया जाएंगा. अमरावती जिले के बहुतांश उम्मीदवारों के नाम पक्के हो गए है. सम्मलेन के पहले ही सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके उनके प्रचार को शुरुवात मुख्यमंत्री के मौजूदगी में की जाएंगी.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.