Published On : Thu, Jan 3rd, 2019

15 फ़रवरी तक खापरी गाँव के प्रकल्प पीड़ितों को दे भूखंड – पालकमंत्री

Advertisement

नागपुर: मिहान प्रकल्पग्रस्त खापरी रेल्वे गाँव के ग्रामीणों को 15 फ़रवरी तक भूखंड वितरित करने का आदेश पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एमएडीसी के अधिकारियों को दिए है। इस संबंध में बुधवार को मंत्रालय में एक बैठक हुई जिसमे एमएडीसी के प्रधान सचिव वल्सा नायर, व्यवस्थापकीय संचालक सुरेश काकाणी, समिती सदस्य सुभाष चहांदे, मुख्य अभियंता चॅटर्जी के साथ अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रकाश पाटील उपस्थित थे।

इस बैंठक में शिवनगाव, चिचभवन नागरी सुविधा उपलब्ध कराकर नागरिको के पुनर्वसन जल्द करने का निर्देश दिया गया। खापरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण कर बसने वाले झोपड़पट्टी धारकों को एक हजार स्क्वेयर फूट का भूखंड देने का फैसला लिया गया। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जायेगा। चिचभवन से खापरी महामार्ग पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को व्यापर सेंटर बनाकर जगह दी जायेगी।

मिहान प्रकल्पग्रस्तों के मंजूर संस्थानों को काम देने के साथ पात्र प्रकापग्रस्तों को एमएडीसी के खर्च से प्रशिक्षण दिए जाने का फैसला भी इस बैठक में हुआ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.