Published On : Thu, Jan 3rd, 2019

डॉ विकास महात्मे धनगरों को भ्रमित कर रहे है – विक्रम ढोणे

Advertisement

नागपुर : धनगर विवेक जागृति अभियान के संयोजक विक्रम ढोणे ने धनगर नेता और राज्यसभा सांसद डॉ विकास महात्मे पर समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

ढोणे ने महात्मे के साथ बीजेपी पर भी सिर्फ समाज को बेवकूफ बनाकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप किया है। उन्होंने डॉ महात्मे से अपील की है कि वो सिर्फ अपने प्रोफेशन को देखे समाज की आँखों में धूल झोकने का काम बंद करे।

महात्मे और उनकी पार्टी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मत भिन्न है। डॉ महात्मे संविधान में संशोधन की बात कह रहे है जिसका खुद बीजेपी के जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे है और मुख्यमंत्री आदिवासी आरक्षण को धक्का लगाए बिना धनगर समाज को आरक्षण का लाभ देने की बात कह रहे है।

Advertisement

धनगरों के विषय पर डॉ महात्मे राष्ट्रपति को निवेदन दे सकते है लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें समस्या बताने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस समय धनगर समाज के प्रश्नों पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति शुरू है। जिसे लेकर राज्य भर में जनजागृति अभियान शुरू है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.