Published On : Tue, Dec 2nd, 2014

कोरपना : पिपर्डा गांव को विशेष पुरस्कार

Advertisement


कोरपना (चंद्रपुर)।
यहां से समीप ही पिपर्डा गांव है. महात्मा गांधी विवाद मुक्त की ओर से विविध अभियान चलाकर गत 3 सालों में गांव में जन जागृति और विशेष कार्य करने की वजह से पुलिस विभाग ने नक्सल ग्रस्त और आदिवासी क्षेत्र के पिपर्डा गांव का मुल्यमापन कर, तालुका से विशेष कार्य के लिए गांव को शासन ने चुना. 2 लाख 50 हजार का विशेष पुरस्कार तहसीलदार ने बलथरे के अध्यक्षता में समिती अध्यक्ष और सदस्य आबिद अली और ग्रामस्थों को चेक प्रदान किया. इस दौरान स.वि.भ.मानकर पुलिस विभाग के सलिन खान, वि.अ.मस्के धवले उपस्थित थे.

कार्यक्रम का प्रस्ताविक स. आबिद अली ने किया. गांव में 901 शौचालय और स्वच्छ गांव करने का संकल्प किया गया. महिलाएं खुले में शौच के लिए नहीं जाएंगी ऐसा संकल्प कर हर शनिवार को स्वच्छ गांव करने का निर्णय लिया गया.  स.वि.अ. मानकर ने कहाँ गांव के विकास के लिए पंचायत समिती का सहकार्य रहेगा. तहसीलदार ने कहाँ गांव की महसुल समस्या हर माह की 1 तारीख को सुलझाई जाएगी. गांव में शराबबंदी, जुआंबंदी तथा गत 14 वर्षों में एक भी पुलिस केस नहीं हुई. तथा विवाद मुक्त गांव होने से विशेष पुरस्कार प्राप्त किया ऐसा पुलिस सय्यद सलीम खान ने कहाँ.

इस दौरान जेष्ठ नागरिक, 2 लड़कियों पर शस्तक्रिया करने वाले डॉक्टरों का सन्मान किया गया. संचालन नीलेश मडावी ने किया और आभार ग्रामसेवक सिरपुरकर ने माना. कार्यक्रम में गांववासी अधिक संख्या में उपस्थित थे.
Korpana Vivadmukt village

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.