Published On : Tue, Dec 2nd, 2014

खापरखेड़ा : उपकार्यकारी अभियंता भोयर की बदली करे

Advertisement

khaparkheda
भानेगांव (खापरखेड़ा/नागपुर)।
खापरखेड़ा औष्णिक विद्युत केंद्र चक्रसंधारण विभाग के उपकार्यकारी अभियंता भोयर के कार्यों की जाँच कर कानूनी कार्रवाई की मांग स्वाभिमानी कॉन्ट्रेक्टर असोसिएशन की ओर से की गई है. इस दौरान महाजनको के मुख्य अभियंता उमाकांत निखारे को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया.

चक्र संधारण विभाग 4210 मेगावॉट बिजली निर्मिती केंद्र में गत 15 सालों से कार्यरत है. कार्यकारी अभियंता विलास सदाशिव भोयर कुछ कॉन्ट्रेक्टरों को छोटे-बड़े कॉन्ट्रेक्ट दिलाने में मदत करते थे. पात्रता कॉन्ट्रेक्टरों को छोड़ अपने पास के कॉन्ट्रेक्टरों को कॉन्ट्रेक्ट दिलवाते थे. ऐसा आरोप कॉन्ट्रेक्टर असोसिएशन ने लगाया है. भोयर अपने कार्यालय में अपनी मर्जी से आना-जाना करते है. उनके इस व्यवहार की जाँच कर क़ानूनी कार्रवाई की मांग स्वाभिमानी कॉन्ट्रेक्टर असोसिएशन की ओर से की गई. अन्यथा आंदोलन करने इशारा ज्ञापन द्वारा दिया गया.

सभी आरोप बेबुनियाद: भोयर
मोबाइल से संपर्क करने पर भोयर ने कहाँ, मुझ पर लगाये गए सभी आरोप झुठे है और कॉन्ट्रेक्ट देना-ना देना महाजनको के तांत्रिक विभाग के हाथ में है.

जाँच करेंगे: निखारे
मुख्य अभियंता उमाकांत निखारे से संपर्क करने पर उन्होंने कहाँ, भोयर के कार्यों कि जाँच की जाएंगी और दोषी पाने पर कार्रवाई की जाएंगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.