Published On : Mon, Apr 24th, 2017

Jammu & Kashmir: पुलवामा में PDP नेता अब्दुल गनी की आतंकी हमले में मौत

Advertisement


श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पीडीपी की पुलवामा जिला इकाई के अध्यक्ष अब्दुल गनी डार की सोमवार (24 अप्रैल) को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गनी को सोमवार दोपहर में यहां से 31 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले के पिंगलेना इलाके में आतंकवादियों ने गोली मार दी.

पेशे से वकील डार को यहां एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडीपी नेता को एक एके राइफल से बिल्कुल नजदीक से तीन बार गोली मारी गयी. दो गोली उनके सीने में लगीं और एक कंधे पर लगी.

किसी आतंकवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Advertisement

दक्षिण कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर यह राजनीतिक हत्या का दूसरा मामला है.

आतंकवादियों ने 17 अप्रैल को शोपियां जिले में विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े एक पूर्व सरकारी अभियोजक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

छात्रों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर, 5 दिन बाद घाटी में खुले थे कॉलेज
इससे पहले एसपी कॉलेज में सोमवार (24 अप्रैल) को प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों का एक समूह यहां मौलाना आजाद मार्ग पर एसपी कॉलेज से विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया जिस कारण पुलिस कर्मियों एवं अन्य सुरक्षा बलों को उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

पुलवामा में 15 अप्रैल को कथित तौर पर सुरक्षा बलों की मनमानी के मद्देनजर पिछले सोमवार (17 अप्रैल) को घाटी भर में छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्राधिकारियों ने एहतियाती तौर पर कश्मीर में सभी बड़े शैक्षिण संस्थानों को बंद कर दिया जो पांच दिन बाद 24 अप्रैल को दोबारा खुले हैं.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

होटल-रेस्टोरेंट्स को एफडीए के सख्त निर्देश जारी #maharashtranews #fda #tukarammunde #newsupdate

होटल-रेस्टोरेंट्स को एफडीए के सख्त निर्देश जारी #maharashtranews #fda #tukarammunde #newsupdate

स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ विशाल मोर्चा #nagpurnews #andolan #smartmeters #newsupdate #maharashtra

स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ विशाल मोर्चा #nagpurnews #andolan #smartmeters #newsupdate #maharashtra

सिंधुदुर्ग में बारिश की दमदार वापसी, किसान खुश #maharashtranews #barish #mansoon #kisan #newsupdate

सिंधुदुर्ग में बारिश की दमदार वापसी, किसान खुश #maharashtranews #barish #mansoon #kisan...

मानसून से पहले नाग नदी में मिट्टी का ढेर, बढ़ेगा बाढ़ का खतरा? #nagpurnews #latestnews #news

मानसून से पहले नाग नदी में मिट्टी का ढेर, बढ़ेगा बाढ़ का...

नागपुर को मिलेगा अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय विमानतल #nagpurnews #airport #devendrafadnavis #news

नागपुर को मिलेगा अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय विमानतल #nagpurnews #airport #devendrafadnavis #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges