Published On : Mon, Apr 24th, 2017

आर्मी कैंटीन में पतंजलि उत्पाद बिक्री पर रोक

Advertisement

patanjali Amla Juice
नई दिल्ली:
अब आर्मी कैंटीनों में योग गुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के पतंजलि आंवला जूस की बिक्री नहीं होगी। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) ने यह कदम इस प्रॉडक्ट के बारे में एक सरकारी लैबोरेटरी से प्रतिकूल रिपोर्ट मिलने के बाद उठाया है।

सीएसडी ने 3 अप्रैल 2017 को लिखे गए एक पत्र में अपने सभी डिपो से कहा कि वे मौजूदा स्टॉक के लिए एक डेबिट नोट बनाएं ताकि उसे लौटाया जा सके। पतंजलि आयुर्वेद ने शुरुआत में जो उत्पाद बाजार में उतारे थे, उनमें आंवला जूस शामिल था। बाजार में आंवला जूस की सफलता ने कंपनी को दो दर्जन से ज्यादा कैटिगरीज में प्रॉडक्ट पेश करने में मदद की थी।

कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट्स को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के मुकाबले सेहत के लिए बेहतर बताया था। इस बैच की जांच कोलकाता की सेंट्रल फूड लैबरेटरी में की गई थी। जांच में उसे उपभोग के लिए ठीक नहीं पाया गया। पतंजलि ने आर्मी की सभी कैंटीनों से आंवला जूस को वापस ले लिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.