Published On : Tue, Sep 20th, 2016

निजी कार्यक्रम में मनपा कर्मचारियों द्वारा ली गई सेवाओं का हो भुगतान : जम्मू आनंद

Advertisement

Jammu Anand

नागपुर : महानगर पालिका में श्रमिक नेता जम्मू आनंद ने बीजेपी नगरसेवक संदीप जोशी और एक निजी संस्था के कार्यक्रम में एवाजदार कर्मचारियों से काम करने का आरोप लगाया है। आनंद के मुताबिक पिछले महीने 20 अगस्त को पार्षद संदीप जोशी का जन्मदिन था और साथ ही दीनदयाल उपाध्याय संस्था की स्थापना दिवस था। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनपा के आरोग्य विभाग ने एवाजदार कर्मचारियों को लगाया था। निजी कार्यक्रम में मनपा के कर्मचारियों का उपयोग नियम के खिलाफ है इसलिए इस मामले पर कार्यवाही होनी चाहिए। ऑन ड्यूटी रहते हुए कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी जिससे मनपा को आर्थिक नुकसान हुआ जिसकी भरपाई वसूल की जानी चाहिए।

इसी मांग के साथ मनपा के एवाजदार कर्मचारी संगठन ने जम्मू आनंद के नेतृत्व में मनपा के मुख्य गेट के सामने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। इतना ही नहीं इस कर्मचारियों ने 2010 से लेकर 2016 तक का मूल वेतन का बकाया जल्द देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपर आयुक्त को निवेदन सौप कर रिटायरमेंट के बाद या सर्विस के दौरान विकलांगता ग्रस्त हो जाने पर परिवार के एक सदस्य को एवाजदार कर्मचारी के रूप में नियुक्त किये जाने की भी मांग की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.