Published On : Tue, Sep 20th, 2016

मनपा चुनाव में जुटी भाजपा, शुरू है आतंरिक सर्वे के फीडबैक को लेने का सिलसिला

Advertisement

NMC Polls

नागपुर: मनपा के चुनाव को भले ही अभी वक्त हो पर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारी में जुटी है। बीते दिनों शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने पार्टी की स्थिति का आकलन करने के लिए शहर कार्यकारणी के नेताओं को सर्वे के काम मे लगाया था। इस सर्वे के लिए प्रभागस्तर पर 112 निरीक्षक नियुक्त किये गए थे। बीते एक हफ्ते से विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से प्रत्येक दिन क्षेत्र के लिए नियुक्त किये गए निरीक्षक अपना फीड बैक पार्टी को दे रहे है। इसके लिए बाकायदा धंतोली स्थित विभागीय कार्यालय में संगठन के नेता उपस्थित रहते है।

गुरुवार को पूर्व नागपुर का फीड बैक लिया गया। आगामी चुनाव को देखते हुए मनपा की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी सत्ता खोना नहीं चाहती। मनपा चुनाव को अभी भी लगभग एक वर्ष का वक्त है इसलिए पार्टी संगठन के विस्तार और कार्यरताओ को एकजुट करने के साथ लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जान रही है जिससे की वक्त रहते जनता की नाराजगी को ख़त्म किया जा सके। साथ की कार्यरताओं के मन की भावनाओ को भी जाना जा सके।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपने इस सर्वे में पार्टी ने निरीक्षक के साथ प्रभाग और बूथ अध्यक्ष को भी लगाया था। शहर भर में कार्यकर्ताओ ने इस दौरान बैठक की गई और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का अवलोकन किया गया। संजय बंगाले इस सर्वे के प्रमुख और रामभाऊ आंबुलकर को उपप्रमुख नियुक्त किया गया है। पार्टी के आतंरिक सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद मनपा अपने हिसाब से रणनीति बनाएगी और आने वाले वक्त में उसी हिसाब से चुनाव को देखते हुए काम किया जायेगा।

Advertisement
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges