अकोला। नावखेड आपातापा के पटवारी को अकोला स्थित वसंत सिनेमा थिएटर के सामने रिश्वत लेते हुए एसीबी ने जाल बिछाकर रंगेहाथ पकडा. भ्रष्टाचार निरोधक दल की ओर से की गई इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में एक बार फिर खलबली मची है.
प्राप्त जानकारी अनुसार दापुरा निवासी गणेश पटांगे के मयत पिता के नाम पर की कृषि पत्नी के नाम करने के लिए गणेश ने नावखेड आपातापा के पटवारी हिम्मत मानकर की ओर आवेदन किया था. इस पर कृषी भूमि नाम पर कराने के लिए पटवारी मानकर ने गणेश से पैसों की मांग की. इस दौरान दो हजार रूपए पर बात बनी और गणेश ने पटवारी को दो हजार रूपए दिए. इतके पर भी पटवारी का मन संतुष्ट नही हुआ. लालची पटवारी ने और 1500 रूपए की मांग की. पश्चात गणेश पटांगे ने भ्रष्टाचार निरोधक दल की ओर शिकायत की. इस शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक दल ने जाल बिछाया और पटवारी मानकर को रंगेहाथ पकडा. दल ने आज सुबह अकोला शहर स्थित वसंत सिनेमा थिएटर के सामने रिश्वत लेते हुए मानकर को गिरफ्तार किया. उक्त कार्रवाई को प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सचिंद्र शिंदे, पुलिस निरीक्षक यू.ए. जाधव, एम.पी. मोहोड, सुधाकर गाडगे, सुरेश महल्ले, संतोष उंबरकर, सुनील राऊत, सुनील पवार, संतोष दहीहांडे ने अंजाम दिया.

Representational Pic
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...



