Published On : Thu, Jan 8th, 2015

अकोला : शौचालय की टंकी में गिरे ‘करण’ की मौत

Advertisement


अकोला।
अकोला महापालिका की और से विभिन्न प्रभागों में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालत इस कदर खराब है कि वहां शौच के लिए जाना मौत को दावत देने का सबब बन रहा है. इसी अवस्था ने बुधवार को 13 वर्षीय करण को असामाईक मौत के मुंह में धकेल दिया है. लोकमान्य नगर के सार्वजनिक शौचालय हेतु बनी टंकी में गिरने से करन शहाणे की मौत हो गई है. पुराना शहर पुलिस ने इस संदर्भ में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना वसाहत समीप के गुरूदेव नगर में टापरे का मकान है. उस मकान में सतिष शहाणे का परिवार किराए से रहता है. इस परिवार में जुडवा भाई करण-अर्जुन भी रहते हैं. आज दोपहर ३ बजे करण सतीष शहाणे शौच के लिए मनपा के बनाए सार्वजनिक शौचालय में गया. लेकिन उसके देर शामतक वापस न लौटने पर जब परिजनों ने खोज की तो वह औंधे मुह शौचालय की खुली हुई गंदी टंकी में उतराता नजर आया. घटना की जानकारी फैलते ही प्रभाग क्र. 27 के लोकमान्य नगर निवासी नागरिकों की शौचालय समीप भीड लग गई. स्थानीय नागरिकों की सहायतासे गंदी टंकी से करण को निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस संदर्भ में पुलिस का अनुमान है कि शौचालय जाने निकले करण का पैर फिसलने के कारण संभवत: वह खुली टंकी में जा गिरा होता.

ज्ञात हो कि जिस स्थानपर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है वहां कई शौचालय बने हुए हैं. जिनके टैंक सामने बनाए गए हैं. जिन पर कोई ढक्कन नहीं है. उस पर पूर्व में डाला गया स्लैब टूटने के बाद उसपर पत्थर की फरशी रखी गई थी. यह गड्ढे खुले होने कारण जहां गड्डों में भरी गंदगी से पूरा परिसर दुर्गंध से भरा रहता है. वहीं स्थानीय निवासियों को शौच के लिए दिक्कतों का सामना करना पडता है.

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Toilet tank

File pic

Advertisement
रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP #nagpurnews

रामरक्षा आंदोलन पर विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान #Congress #RamRakshaAndolan #RSS #VHP...

वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi #Crime #latestnews

वर्धा: 12 की बच्ची से रेप, पत्थर से हत्या #Wardha #RapeCase #MinorGirlMurderi...

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges