Published On : Wed, Dec 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

कौन हैं वो लोग जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर मचाया कोहराम, एक महिला भी शामिल

Advertisement

संसद हमले की बरसी पर आज संसद के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया गया. एक ओर लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया.

संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है. नीलम महिला है और उनकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है. अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. इसकी उम्र 25 साल है.

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है.

संसद के बाहर और अंदर इसी से स्प्रे किया गया था. संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.

Advertisement

लोकसभा के अंदर भी दो युवकों ने किया हंगामा
वहीं लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे एक युवक का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है. सांसद दानिश अली ने बताया कि सदन में कूदने वाले युवक एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. सुरक्षाकर्मियों ने सदन में अराजकता फैलाने आए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सागर शर्मा के अलावा जिस शख्स ने लोकसभा के अंदर हंगामा किया था, उसका नाम मनोरंजन डी है. जोकि कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. उसकी उम्र 35 साल है. उसने बेंग्लुरु की विवेकानंद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है. इन दोनों युवकों ने सांसद प्रताप सिम्हा के पास पर संसद में एंट्री पाई थी. हालांकि संसद के अंदर और बाहर जिन लोगों ने हंगामा किया है, उनका आपस में कोई संबंध है या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और गृह सचिव अजय भल्ला संसद पहुंच चुके हैं.

स्पीकर ओम बिड़ला ने क्या कहा?
वहीं इस घटना को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं. हम सबको चिंता थी कि वो धुआं क्या था. वो दरअसल एक साधारण धुआं था.

22 साल पहले आज ही के दिन हुआ थाहमला
बता दें कि आज ही के दिन 22 साल पहले यानी 13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस समय भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और बड़े-बड़े नेता इस समय पार्लियामेंट में मौजूद थे. इस लिहाज से देखा जाए तो संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है.

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
ज्वेलरी दुकान से 2 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला गिरफ्तार #nagpurnews #crime #stolen #jwellery

ज्वेलरी दुकान से 2 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला गिरफ्तार...

कामठी में पागल कुत्ते का आतंक #nagpurnews #kamthi #dogbiting #newsupdate

कामठी में पागल कुत्ते का आतंक #nagpurnews #kamthi #dogbiting #newsupdate

ECMO saved a life of a 26year old | Dr Rajan Barokar | NAGPUR TODAY |

ECMO saved a life of a 26year old | Dr Rajan Barokar...

एक देश, एक पक्ष की ओर देश? #maharashtranews #politicsnews #latestnews #news

एक देश, एक पक्ष की ओर देश? #maharashtranews #politicsnews #latestnews #news

छह सांसदों के दल-बदल पर उबाल.. #maharashtranews #shivsenaubt #andolan #latestnews #politicsnews

छह सांसदों के दल-बदल पर उबाल.. #maharashtranews #shivsenaubt #andolan #latestnews #politicsnews

न्यूरॉन अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत #nagpurnews #neuron #hospital #doctor #death

न्यूरॉन अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत #nagpurnews #neuron #hospital #doctor #death

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges