Published On : Wed, Dec 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर : OBC की बैठक में अहम फैसला, विद्यार्थियों के लिए 72 छात्रावासों को मिली मंजूरी

Advertisement

नागपुर /गोंदिया। ओबीसी समुदाय की मांगों को लेकर विगत 29 सितंबर 2023 को सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने सरकार को 22 मांगों का प्रस्ताव दिया था।

उस बैठक में चर्चा के बाद आज 13 दिसंबर को ओबीसी बहुजन कल्याण मंत्रालय के मंत्री अतुल सावे और पूर्व मंत्री डॉ. परिणय फुके के नेतृत्व में समाज कल्याण मंत्रालय के नागपुर कार्यालय में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ और अन्य संगठनों की बैठक में ओबीसी के शेष मुद्दों और उनके प्रलंबित 8 मांगों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई तथा इसका शासन निर्णय जारी किया गया।

इसके तहत 52 ओबीसी छात्रावास 30 जनवरी तक शुरू किए जाएंगे साथ ही बाकी छात्रों के लिए सावित्रीबाई फुले आधार योजना लागू की गई है जिसमे शहरी विभाग के लिए 60,000 रुपये, उपशहरी विभाग के लिए 51,000 रुपये और नागरी विभाग के लिए 41,000 रुपये और तहसील विभाग के लिए 38,000 रुपये मंजूर किए गए हैं।

Advertisement

इसी के साथ बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीसीए पाठ्यक्रमों के लिए भी छात्रवृत्ति को मंजूरी दी गई।

साथ ही किसी भी ओबीसी योजना के लिए क्रीमीलेयर की शर्त 8 लाख रुपये है तथा नॉन-क्रीमीलेयर की शर्त जिसमें से केवल नॉन-क्रीमी लेयर की शर्त ही स्वीकार करने पर निर्णय लिया गया।

बैठक में सचिव स्तर पर कहा गया कि जी.ए.डी के माध्यम से ओबीसी वर्ग में सरकारी सेवा के अधिकारी-कर्मचारी के रिक्त पदों की समीक्षा की जाएगी और उनकी जानकारी दी जाएगी, साथ ही ओबीसी के पदों की भी समीक्षा की जाएगी.

महाज्योति को 300 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई, सभी संस्थानों के लिए स्वीकृत कुल पूरक राशि 7000 करोड़ थी साथ ही महाज्योति के अलग भवन के लिए एनआइटी को टेंडर प्रस्ताव दिया गया. इसके अलावा ओबीसी के अन्य मुद्दों पर भी काफी सकारात्मक चर्चा हुई.

इस बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाड़े, ओबीसी सचिव श्रीमती वनिता वेद सिंहल, महाज्योति के व्यवस्थापकीय संचालक, महासचिव सचिन राजुरकर, उपाध्यक्ष शेषराव येलेकर, सहसचिव शरद वानखेड़े, युवा अध्यक्ष सुभाष घाटे, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चोखारे, रामदास कामडी, शहर अध्यक्ष परमेश्वर राऊत, रवीन्द्र टोंगे, सातपुते, रुषभ राऊत एवं अधिकारी वर्ग उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.