Published On : Mon, Sep 24th, 2018

पार्किंग रहने पर भी सड़क पर लगी गाड़िया

Advertisement

नागपुर: धंतोली, रामदासपेठ और सीताबर्डी परिसर में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. इन क्षेत्रों में मार्केट, अस्पताल, होटल और अन्य कार्पोरेट आफिस होने के कारण नागरिकों को अक्सर पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है. पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहन चालक सड़कों पर ही पार्क कर चले जाते हैं, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां पार्किंग सुविधा होने के बावजूद सड़कों पर ही कतार से वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात व्यवस्था में अड़ंगे ला रही है, लेकिन इन वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस विभाग गंभीर नहीं नजर आ रही है.

रामदासपेठ स्थित सेंट्रल बाजार मार्ग पर सड़क के सीमेंटीकरण का काम जारी है. मार्ग का लगभग आधा काम पूरा होते आ रहा है. काचीपुरा चौक तक एक हिस्से का सीमेंटीकरण का काम पूरा हो गया है. वहीं दूसरे हिस्से की आधी सड़क बन गई है. परिसर में अस्पतालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले नागरिकों को पार्किंग की समस्या न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सड़क के एक हिस्से में फोर व्हीलर और टू-व्हीलर की पार्किंग सुविधा की गई है. बावजूद इसके लोग सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर यातायात में बाधा निर्माण कर रहे हैं.

कैब व आटोरिक्शा की मनमानी
निर्माण कार्यों के चलते अधिक यातायात प्रभावित क्षेत्रों में ट्राफिक पुलिस द्वारा नो-पार्किंग में लगे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है. कई बार तो पीली लाइन के अंदर पार्क गाड़ियों को भी उठा लिया जाता है. पुलिस की वाहन उठाने वाली गाड़ियां सिर्फ सीताबर्डी और यशवंत स्टेडियम तक ही घूमती दिखाई देती हैं. सेंट्रल बाजार रोड पर खड़ी गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. रामदासपेठ में सड़क पर पार्क गाड़ियों पर विभाग की मेहरबानी दिखाई दे रही है. जहां चौक पर ही कुछ गैराज और अन्य दूकान हैं. गैराजों में आने वाली गाड़ियां सड़क पर ही पार्क रहती हैं.

वहीं आटोरिक्शा और कैब वालों ने तो मानो सड़क को खरीद लिया हो. इस मार्ग पर वाहनों की पार्किंग और आटोरिक्शा व कैब चालकों की मनमानी के चलते सड़कें इतनी संकरी हो गई है कि केवल एक कार ही वहां से गुजर सकती है. ऐसे में नागरिकों को अक्सर यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.