Published On : Mon, Sep 24th, 2018

सिडनी एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी के साथ नस्लीय भेदभाव, एयरलाइंस कर्मी ने किया भद्दा कमेंट

Advertisement

मेलबर्न: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की एक एयरलाइन कर्मी पर नस्लीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ व्यवहार नहीं किया जा सकता है. अभिनेत्री सिडनी से मेलबर्न जा रही थीं. वह इंस्ट्राग्राम पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए एयरलाइन कर्मी पर जमकर बरसीं. शेट्टी ने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन पर उन्हें तुनक मिजाज कर्मचारी मिली, जिसका नाम मेल (Mel) था. मेल ने शिल्पा से कहा कि आप जैसे (सांवले) लोगों साथ रूखाई से बात करना चलता है. अभिनेत्री ने अपने बैग के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है. बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 2007 में भी नस्लवाद का सामना किया था जब उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी कार्यक्रम ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया था. उन्हें कार्यक्रम का विजेता घोषित किया गया था.

उन्होंने कहा, ‘मेरे पास दो बैग थे और उसने कहा कि मेरा आधा खाली बैग चेक इन के लिए ओवरसाइज है.’ अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है. शेट्टी ने कहा कि वह फिर से उस कर्मचारी के पास गईं और उससे उनका बैग ले जाने का अनुरोध किया क्योंकि कर्मचारी की सहयोगी ने कहा है कि यह ओवरसाइज नहीं है लेकिन महिला कर्मचारी राजी नहीं हुई और उसने फिर से इनकार कर दिया.

अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास जाया करने के लिए वक्त नहीं था और वे अपना सामान ओवरसाइज बैगेज काउंटर पर ले गईं. लेकिन उन्होंने फिर कहा कि यह ओवरसाइज नहीं है और अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘यह मैंने इसलिए लिखा ताकि क्वांटास एयरलाइन मामले का संज्ञान ले और अपने स्टाफ को मददगार होना सिखाए और (चमड़ी के) रंग के आधार पर बोलने का लहजा और तरीका नहीं बदल सकता है. हम भोले नहीं है और उन्हें मालूम होना चाहिए कि संवेदनहीन तथा अशिष्ट होने को सहन नहीं किया जाएगा.’

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.